Site icon Allindiafreetest.Com

25 June Current Affairs in Hindi | Current Affairs Today | Daily Current Affairs PDF by All India Free Test

Current Affairs in Hindi सेक्शन में हम 25 June के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स आपके साथ शेयर करेंगे, Current Affairs Quiz पर आधारित होगा | सभी प्रश्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं और news पर आधारित होंगे जो आगामी परीक्षा PET, UPSC, UPSSSC, SSC, BANK, RAILWAY, JE, AE, PO परीक्षा में पूछे जा सकते हैं |

Q. कोरोना महामारी में हुए अनाथ बच्चों के लिए “आशीर्वाद योजना ” किस राज्य सरकार ने शुरू की है ?

A. उत्तर प्रदेश 

B. हिमाचल प्रदेश 

C. ओडिशा 

D. मध्य प्रदेश 

Answer – C. ओडिशा 

हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री “नवीन पटनायक” जी ने हाल ही में “आशीर्वाद योजना” शुरू की है जो कोरोना में हुए अनाथ बच्चों के लिए है |

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर नजर – 

Q. हाल ही में मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां भारत के किस राज्य में मिली हैं ?

A. बिहार 

B. आन्ध्र प्रदेश 

C. कर्नाटक 

D. ओडिशा 

Answer – D. ओडिशा

हाल ही में ओडिशा में मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां पायी गयी हैं ये घड़ियाल, साल्टवॉटर क्रोकोडाइल तथा मगर क्रोकोडाइल हैं आपको बता दें ये भारत का एक मात्र ऐसा राज्य बन गया हैं जहाँ पर मगरमच्छ की तीनों प्रकार की प्रजाति देखने को मिली है |

ओडिशा के बारे में अन्य जानकारी

Q. हाल ही में “कृषि विविधिकरण योजना 2021” किस राज्य में शुरू हुआ है ?

A. झारखण्ड 

B. गुजरात 

C. ओडिशा 

D. पंजाब 

Answer – B. गुजरात 

हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा “कृषि विविधीकरण योजना 2021” शुरू की है |

गुजरात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

गुजरात की राजधानी – गांधीनगर

मुख्यमंत्री – श्री विजयभाई आर. रुपानी 

गवर्नर – आचार्य देवव्रत 

योजना – किसान सूर्योदय योजना, मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना आदि |

गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित राज्य है

त्यौहार/ महोत्सव – अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव, कच्छ महोत्सव, जन्मआष्ट्मी, मोढेरा नृत्य महोत्सव

पक्षी अभ्यारण – नल सरोवर पक्षी अभ्यारण, पोरबंदर पक्षी अभ्यारण, गागा पक्षी अभ्यारण.

वन्यजीव अभ्यारण – कच्छ मरुस्थल वन्यजीव अभ्यारण, नालसरोवर वन्य जीवन अभ्यारण, गिरनार वन्यजीव अभ्यारण, बस्टर्ड वन्यजीव अभ्यारण, जम्बूघोड़ा वन्यजीव अभ्यारण, नारायण सरोवर (चिंकारा) वन्यजीव अभ्यारण, पोरबंदर झील वन्यजीव अभ्यारण, पनिया वन्यजीव अभ्यारण आदि |

स्टेडियम – सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद, माधव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड राजकोट आदि |

महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल –

लक्ष्मीविलाश पैलेस, भारतीय जंगली गधा अभ्यारण, सापुतारा हिल स्टेशन, लोथल, गिर राष्ट्रीय उद्यान, सोमनाथ मंदिर, सरदार पटेल की मूर्ति आदि |

Q. हाल ही में इस देश द्वारा “सौर पैनल सामग्री ” पर रोक लगाया गया है ?

A. भारत 

B. चीन 

C. अमेरिका 

D. जापान 

Answer – C. अमेरिका

हाल ही में अमेरिका ने सौर पैनल की सामग्री पर रोक लगाया है |

Q. हाल ही में किस बैंक ने ₹1860 करोड़ SALT कार्यक्रम को शुरू करने के लिए ऋण दिए हैं ?

A. HDFC 

B. ICICI 

C. SBI 

D. विश्व बैंक 

Answer :-  D. विश्व बैंक 

हाल ही में आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री आदिमुलपु सुरेश के अनुसार IBRD ( International Reconstruction and Development के द्वारा SALT कार्यक्रम के लिए 1860 करोड़ रुपए दिए गए हैं |

SALT कार्यक्रम क्या है ?

आपको बता दें कि SALT  का full form – Supporting Andhra’s Learning Transformation” है | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में सुधार, स्कूल प्रबंधन में सुधार, सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है |

यही नहीं बुनियादी शिक्षा आदि में सुधार लाने के लिए कक्षा की प्रथाओं में सुधार लाने के लिए IBRD ने एक ठोस कदम उठाया है चुकि IBRD एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के रूप में विकसित है | IBRD की स्थापना 1944 में की गई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन के डीसी, अमेरिका में स्थित है जो कि विकासशील देशों को ऋण प्रदान करने के लिए अग्रसर है |

Q. हाल ही में विश्व रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2021 – 22 के लिए भारत के विकास की दर का अनुमान घटाकर कर दिया है ?

A. 9%

B. 5%

C. 9.5%

D. 7.6%

Answer : C. 9.5%

हाल ही में विश्व रेटिंग एजेंसी ने भारत की विकास दर वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 9.5% बताया है यह विकास दर कोविड -19 महामारी की वजह से बताई गयी है |

इतना ही नहीं वित्त वर्ष 2022-23  के लिए विकास दर 8% का अनुमान बताया है आपको बता दें कि कोविड -19 महामारी की पहली लहर में ही 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की दर में 3% की कमी देखी गयी थी |हालांकि RBI ने भी कोविड -19 की दूसरी लहर के बाद इसे 9.5% तक आने का अनुमान लगाया है | इन सभी बिन्दुओ और कोविड -19 महामारी को देखते हुए ये खतरा आगे बरकरार भी रह सकता है क्योंकि भारत में अभी पूरी जनसंख्या के केवल 15% लोगों को ही वैक्सीन लगाया गया है इसप्रकार GDP दर कम भी जा सकती है हालांकि ये एक अनुमान लगाया जा सकता है |

!! जय हिन्द !!                          तमसो माँ ज्योतिर्गमय 

Exit mobile version