Site icon Allindiafreetest.Com

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन Free Notes

Hindi Varnamala : हिंदी वर्णमाला में भाषा की सबसे छोटी (लघुतम) इकाई ध्वनि होती है। इन ध्वनियों को वर्ण कहते है। वर्णमाला में इन ध्वनियों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहा जाता हैं। हिंदी भाषा को सीखने के लिए हिंदी वर्णमाला को समझना अधिक महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन (hindi varnamala letters), हिंदी वर्णमाला में कितने वर्ण होते हैं? तथा स्वर और व्यंजन कितने होते हैं? के बारे में जानेंगे।

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन

वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला (Alphabet) कहते हैं। हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet) वर्णों की संख्या 52 है, जिसमें 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं।

स्वर (11) अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ
अयोगवाह (2) अं (अनुस्वार) और अ: (विसर्ग)
स्पर्श व्यंजन (25)

क वर्ग से लेकर प वर्ग तक

क ख ग घ ङ

च छ ज झ ञ

ट ठ ड ढ ण

त थ द ध न

प फ ब भ म

अंत:स्थ व्यंजन (4) य र ल व
उष्म व्यंजन (4) श ष स ह
संयुक्त व्यंजन (4)

द्विगुण व्यंजन (2)

क्ष श्र त्र ज्ञ

ड़ ढ़

हिंदी EBOOK अभी डाउनलोड करें CLICK HERE 
Telegram से अभी जुड़े JOIN NOW

 

Hindi Varnamala : हिंदी वर्णमाला में 11 स्वरों के अलावा अनुस्वार (अं) और विसर्ग (अ:) दो ध्वनियां होती हैं, जिन्हें अयोगवाह कहते हैं। अयोगवाह को हिंदी स्वरों में स्थान नहीं दिया गया है।

स्वर – जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी की सहायता से किया जाए उन्हें स्वर कहते हैं। सभी स्वर स्वतंत्रत होते हैं। इन्हें लिखते समय हल चिन्ह का का प्रयोग नहीं करते है। हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर होते हैं।

व्यंजन – जिन वर्णों का उच्चारण स्वरों की सहायता से किया जाता हो उन्हें व्यंजन (Hindi Vyanjan) कहते हैं। इन्हें बिना स्वर के लिखते समय व्यंजन वर्ण के नीचे (हल् चिन्ह जैसे क्, ख् ग् घ्…) का प्रयोग करते है किन्तु स्वरों के बिना इनके उच्चारण सम्भव नहीं होते हैं। हिंदी वर्णमाला में 33 व्यंजन होते हैं।

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन

 

FAQ (हिंदी वर्णमाला – Hindi Varnamala)

Q. हिंदी वर्णमाला (hindi varnamala) में कितने स्वर होते हैं?

Ans :- हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर होते हैं।

Q. हिंदी वर्णमाला में कितने व्यंजन होते हैं?

Ans :- 33 व्यंजन होते हैं।

Q. अयोगवाह वर्ण हैं?

Ans :- अं और अ:।

Q. हिंदी वर्णमाला (hindi varnamala) में कितने संयुक्त व्यंजन हैं?

Ans :- 4 (क्ष श्र त्र ज्ञ)

Q. हिंदी वर्णमाला में कितने अंत:स्थ व्यंजन होते हैं?

Ans :- 4 (य र ल व)

Q. हिंदी वर्णमाला (hindi Varnamala) में कितने उष्म व्यंजन होते हैं?

Ans :- हिंदी वर्णमाला में 4 उष्म व्यंजन हैं (श ष स ह)

 

Q. वर्णमाला किसे कहते हैं?

वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।

Q. स्वर किसे कहते हैं?

जिन वर्णों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से किया जाता है अर्थात जो बिना किसी की सहायता लिये उच्चरित किये जाते हैं उन्हें स्वर कहते हैं।

Q. व्यंजन किसे कहते हैं?

जिन वर्णों का उच्चारण स्वरों की सहायता से किये जाते हैं उन्हें व्यंजन कहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें......

 

निष्कर्ष :- इस लेख में अपने जाना हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन (hindi varnamala), स्वर किसे कहते हैं? व्यंजन किसे कहते हैं? हिंदी वर्णमाला में कितने स्वर हैं, हिंदी वर्णमाला में व्यंजन कितने हैं? उम्मीद हैं आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। इसे शेयर करें और home page पर जाएं। धन्यवाद।

 

आप किस परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं अपने सुझाव और प्रश्न कमेंट में लिखें 

Exit mobile version