हाल ही में 2 नवम्बर को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की गयी है।
भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी 13 नवंबर को सभी चयनित विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेल में उत्कृष्टता की पहचान के लिए दिया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सूची में कुल 6 अलग-अलग पुरस्कार शामिल किए गए हैं इस वर्ष खेल पुरस्कार पाने वाले चयनित खिलाड़ियों के नामों की सूची नीचे दी गई है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार –
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार का नाम बदलकर के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया इसलिए आप इसे विशेष पॉइंट के रूप में याद रखें।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भारत में किसी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है इसकी शुरुआत वर्ष 1991-92 में की गई थी।
इस पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र, एक पदक और 25 लाख रुपए का नगद पुरस्कार शामिल है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
| व्यक्ति का नाम (खिलाड़ी) | सम्बन्धित क्षेत्र (खेल) |
| नीरज चोपड़ा | एथलेटिक्स |
| रवि कुमार | रेसलिंग |
| लवली बोरगोहेन | बॉक्सिंग |
| अवनि लखेरा | पैराशूटिंग |
| प्रमोद भगत | पैरा – बैडमिंटन |
| कृष्णा नागर | पैरा – बैडमिंटन |
| मनप्रीत सिंह | हॉकी |
| सुनील छेत्री | फुटबाल |
| मिताली राज | क्रिकेट |
| मनीष नरवाल | पैरा शूटिंग |
| श्रेजेस पीआर | हॉकी |
| सुमित अंतील | पैरा एथलेटिक्स |
अर्जुन पुरस्कार – Arjuna Awards
इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1961 में की गयी।
इसमें 15 लाख रूपये का नकद पुरस्कार एवं अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
अर्जुन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किये जाने वाले व्यक्ति की सूची
| व्यक्ति का नाम (खिलाड़ी) | सम्बन्धित क्षेत्र (खेल |
| शरद कुमार | पैरा – एथलेटिक्स |
| प्रवीण कुमार | पैरा – एथलेटिक्स |
| निषाद कुमार | पैरा – एथलेटिक्स |
| योगेश कोथुनिया | पैरा – एथलेटिक्स |
| अरपिंदर सिंह | एथलेटिक्स |
| सिमरनजीत कौर | बॉक्सिंग |
| शिखर धवन | क्रिकेट |
| संदीप नरवाल | कबड्डी |
| चडलवादा आनंद | फेसिंग |
| हिमानी उत्तम परब | मल्लखम्ब |
| दीपक पुनिया | रेसलिंग |
| मोनिका | हॉकी |
| दिलप्रीत सिंह | हॉकी |
| हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
| सुरेंद्र कुमार | हॉकी |
| अमित रोहिदास | हॉकी |
| सुमित | हॉकी |
| नीलकांत शर्मा | हॉकी |
| संदीप नरवाल | हॉकी |
| बीरेंद्र लकड़ा | हॉकी |
| रुपिन्दर पाल सिंह | हॉकी |
| हार्दिक सिंह | हॉकी |
| गुरजंत सिंह | हॉकी |
| विवेक सागर प्रसाद | हॉकी |
| वरुण कुमार | हॉकी |
| ललित कुमार उपाध्याय | हॉकी |
| मनदीप सिंह | हॉकी |
| शमशेर सिंह | हॉकी |
| सिमरनजीत सिंह | हॉकी |
| अभिषेक वर्मा | शूटिंग |
| अंकिता रैना | टेनिस |
| सुहास एथिराज | पैरा बैडमिंटन |
| सिंहराज अधना | पैरा शूटिंग |
| भाविना पटेल | पैरा टेबल टेनिस |
| हरविंदर सिंह | पैरा – तिरंदाजी |
द्रोणाचार्य पुरस्कार
इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1985 में हुई।
इसमें 15 लाख रूपये का नकद पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य जी की एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
खेल 2021 में लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार – उत्कृष्ट कोच
| व्यक्ति का नाम (कोच) | सम्बंधित क्षेत्र |
| सरकार तलवार | क्रिकेट |
| सरपाल सिंह | हॉकी |
| टी. पी. ओसेफी | एथलेटिक्स |
| तपन कुमार पाणिग्रही | स्विमिंग |
| अशान कुमार | कबड्डी |
खेल 2021 में नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार - उत्कृष्ट कोच
| व्यक्ति का नाम (कोच) | सम्बंधित क्षेत्र |
| संध्या गुरुंग | बॉक्सिंग |
| जय प्रकाश नौटियाली | पैरा शूटिंग |
| प्रीतम सिवाच | हॉकी |
| राधा कृष्णन नायर | एथलेटिक्स |
| सुब्रमण्यम रमन | टेबल टेनिस |
ध्यानचंद पुरस्कार – Dhyanchand Awards
इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई।
इसमें 10 लाख रूपये का नकद पुरस्कार, ध्यानचंद की एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
ये खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है तथा सेना निवृत्त होने के बाद भी जो व्यक्ति खेल को बढ़ावा देने के लिए योगदान देता है उसे सम्मानित किया जाता है।
लाइफ टाइम अचीवमेंट श्रेणी में ध्यानचंद पुरस्कार 2021 से सम्मानित व्यक्ति
| व्यक्ति का नाम | क्षेत्र |
| लेख के.सी. | बॉक्सिंग |
| विकास कुमार | कबड्डी |
| अभिजीत कुंते | कबड्डी |
| सज्जन सिंह | रेसलिंग |
| दविन्दर सिंह गरचा | हॉकी |
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार - 2021
इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2009 में किया गया।
इसमें बड़े संस्थान जो खेल में योगदान देतें है उन्हें इससे सम्मानित किया जाता है।
| संस्थान /संस्था का नाम | क्षेत्र |
| मानव रचना शैक्षणिक संस्थान | नवोदित और युवा की प्रतिभा की पहचान और पोषण |
| इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड | कारपोरेट सामाजिक उत्तर दायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन |
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
इसकी स्थापना वर्ष 1956-57 में की गयी थी।
यह विश्वविद्यालय स्तर पर दी जाती है।
इसे अपने सभी group में शेयर करें 🙏🏻 धन्यवाद।।

