10 Longest River in India | भारत की सबसे लंबी न

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है, भारत जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश भी है और भारत विश्व का 7वां सबसे बड़ा स्थलीय से देश भी है अर्थात भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा देश है, जनसंख्या की दृष्टि में विश्व में सबसे बड़ा देश चीन है.

 भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ, सारनाथ से लिया गया है सचिन न के नीचे देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा गया है.

भारत के दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में हिमालय स्थित है. भारत को “नदियों की भूमि” (Land of River) कहा जाता है. यूं तो भारत में अनेक नदियां बहती हैं लेकिन हम भारत की 10 सबसे बड़ी नदियों के बारे में बात करने वाले हैं, यही कारण है की नदियों के आगमन से भारत की अधिकतर भूमि उपजाऊ है और यहां पर अनेक प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जाता है, जैसे – गेंहू, चावल, कपास, गन्ना, चना, अरहर, मटर, मसूर, तिलहन, आलू, और अनेकों सब्जियों का उत्पादन भी किया जाता रहा है.

10 Longest River in India | भारत की सबसे लंबी नदी

भारत में बहने वाली नदियों को दो भागो में बांटा गया है जो इस प्रकार हैं – हिमालय से निकलने वाली नदियों को हिमालयी नदियां एवं प्रायद्विपीय भारत में बहने वाली नदियों को प्रायद्विपीय नदियां कहा गया.

Longest River in India | भारत की सबसे लंबी नदी

क्रम. संख्या 

नदी 

भारत में (लम्बाई)KM

कुल लम्बाई KM

1 गंगा  2525 2525
2 गोदावरी  1464 1465
3 यमुना  1376 1376
4 नर्मदा  1312 1312
5 कृष्णा  1300 1300
6 सिंधु  1114 3180
7  ब्रह्मपुत्र  916 2900
8  महानदी  890 890
9  कावेरी 800 800
10  ताप्ती  724 724

 

1. भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा – 2525 किमी.

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी सबसे पवित्र नदी मानी जाती है, गंगा का उद्गम स्रोत उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर में है, गंगा नदी उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी का संगम है, गंगा नदी में 130 से अधिक प्रकार की मछलियों की प्रजातियां पाई जाती हैं इसके अलावा गंगा नदी में घड़ियाल, सरीसृप और अन्य जीव पाए जाते हैं.
गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी. है, गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी लंबी नदियों में से एक है, गंगा नदी के बाद गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी की सूची में शामिल है, जिसके बारे में हम आगे आपको बताएंगे.

गंगा नदी की सहायक नदियां –

गंगा नदी की सहायक नदियों में यमुना, गोमती, घाघरा, कोशी, गंडक और सोन नदी है,
गंगा नदी उत्तराखंड से निकलकर उत्तर प्रदेश ( कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया) बिहार और पश्चिम बंगाल में जाने के बाद बांग्लादेश में चली जाती है और वहां पर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है.

2. गोदावरी नदी – 1464

 गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है और इसे दक्षिण भारत की दूसरी गंगा कहते हैं, गोदावरी नदी महाराष्ट्र के त्रंबकेश्वर से निकलती है और छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती हैं.

 गोदावरी नदी की सहायक नदियां –

 गोदावरी नदी की सहायक नदियों में इंद्रावती, सबरी नदी, पूर्णा और प्राणहिता है. इसकी कुल लम्बाई 1450 किमी. है |

3. यमुना नदी – 1376 किमी.

 यमुना नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है इसलिए इसे यमुना कहा जाता है, यमुना नदी को जमुना के नाम से भी जानते हैं, यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है और यह प्रयागराज में संगम में मिलती है यहां पर कुंभ मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें करोड़ों संख्या में श्रद्धालु गंगा यमुना के संगम पर स्नान करने आते हैं, यह उत्तराखंड,दिल्ली,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है.

 यमुना नदी की सहायक नदियां –

 यमुना नदी की सहायक नदियों में ऋषि गंगा, हनुमान गंगा, चंबल, बेतवा और अन्य सहायक नदियां हैं.

4. नर्मदा नदी – 1312 किमी.

 नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है, नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा कहा जाता है क्योंकि गुजरात और मध्य प्रदेश में  नर्मदा नदी का विशेष योगदान रहा है. नर्मदा नदी को रीवा के नाम से भी जाना जाता है और कहीं कहीं लोग नेरबुड्डा भी कहते है. नर्मदा नदी के जल को सबसे पवित्र जल माना जाता है क्योंकि मुख्य रूप से सभी नदियां पूर्व दिशा की ओर बहती है परंतु नर्मदा नदी पश्चिम दिशा की ओर बहती है, हिंदू धर्म के लोग नर्मदा को सात स्वर्गीय जल मार्गो में से एक बताते हैं |

5. कृष्णा नदी – 1300 किमी.

 नर्मदा नदी भारत की (भारत की सीमा के भीतर ) चौथी सबसे लंबी नदी है नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1300 किलोमीटर है यह महाराष्ट्र कर्नाटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यों में सिंचाई का मुख्य साधन भी है और अंत में जाकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है.

 कृष्णा नदी की अन्य सहायक नदियां –

 कृष्णा नदी की अन्य सहायक नदियों में दूध गंगा, पंचगंगा, तुमने भद्रा और घटप्रभा है, कृष्णा नदी के किनारे बसा हुआ शहर विजयवाड़ा है जो कि एक प्रसिद्ध शहर है.

6. सिंधु नदी – 1114 किमी.

 इतिहासकारों ने बताया है कि सिंधु के नाम पर ही भारत का नाम रखा गया है , सिंधु को अंग्रेजी में Indus कहा जाता है, Indus के किनारे बसे लोगों को हिंदुस्तान कहा गया , आज सिंधु घाटी सभ्यता पूरे विश्व में विख्यात है जो सिंधु नदी की देन है, सिंधु घाटी सभ्यता में हड़प्पा सभ्यता सबसे पहले खोज गई. सिंधु नदी की कुल लंबाई 3180 किलोमीटर है किसी किसी किताबों में 2880 लिखा मिला है लेकिन भारत में 1114 किमी. ही दिखाई देती है.

7. ब्रह्मपुत्र नदी – 916 किमी.

 ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील, तिब्बत (चीन के निकट – अंगसी ग्लेशियर) से निकलती है, ब्रह्मपुत्र भारत की एकमात्र ऐसी नदी है जिसे पुरुष  माना जाता है, चीन में ब्रह्मपुत्र नदी का नाम यारलूंग त्सांगपो है. ब्रह्मपुत्र नदी भारत में सर्वप्रथम अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है, ब्रह्मपुत्र नदी असम से होकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है, काजीरंगा नेशनल पार्क ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे है, माजुली द्वीप असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है, माजुली द्वीप को वर्ष 2016 में जिला के रूप में बनाया गया, यह ऐसा पहला द्वीप है जिसे जिला बनाया गया है.

8. महानदी – 890 किमी.

 महानदी को ओडिशा में “ओडिशा का शोक” कहा जाता है, महानदी पर हीराकुंड बांध बनाया गया है, यह  छत्तीसगढ़ के रायपुर से निकलती है.

 महानदी की सहायक नदियां –

 महानदी की सहायक नदियों में हसदेव, तेलेन, पैरी नदी, मंड, सिवनाथ, ईब एवं ओंग है. महा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है 

9. कावेरी नदी – 800 किमी.

 कावेरी नदी कर्नाटक के पश्चिमी घाट में स्थित ब्रह्मगिरी पहाड़ी से निकलती है और कर्नाटक,तमिलनाडु से होकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है परंतु इससे पहले पुत्र नदी कई नदियों में टूट जाती है जिससे एक बड़ा डेल्टा भी बनता है, इस डेल्टा को दक्षिणी भारत का उद्यान कहा जाता है.
 कावेरी नदी पर अनेक नहरों का निर्माण किया गया है जिससे सिंचाई के क्षेत्र में विशेष मदद मिलती है.

10. ताप्ती नदी – 724 किमी.

ताप्ती नदी की कुल लंबाई 724 किलोमीटर है प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी नदी है जो पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बहती है यह अरब सागर में जाकर मिल जाती है. यह मध्य प्रदेश से होकर महाराष्ट्र तथा गुजरात में प्रवेश करती है.

 ताप्ती नदी की सहायक नदियां –

 ताप्ती नदी की सहायक नदियों में पंजारा, गिरना नदी, पेधी, अर्ना, गोमई और पूर्णा है.
Q.1 भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है ?
Answer : अशोक स्तम्भ 
Q.2 भारत की सबसे लंबी नदी कौन है ?
Answer : गंगा नदी
Q.3 गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी है ?
Answer : गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है.
Q.4 भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन है
Answer : Yamuna

Translation result

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Q. 5 ब्रह्मपुत्र नदी कहां से निकलती है ?
Answer : ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील, तिब्बत से निकलती है.
 यह पोस्ट आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में लिखें.
धन्यवाद !!!