UPSSSC PET Admit Card 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 यानी UPSSSC PET 2025 के लिए हाल टिकट जारी कर दिया है। UPSSSC PET Admit Card को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा से जुडी पूरी जानकारी साझा की गयी है। परीक्षा में बैठने से पहले इन बातों का ध्यान दें अन्यथा परीक्षा से हो जायेंगे बाहर।
UPSSSC PET Admit Card 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Admit Card 2025 Out
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UPSSSC PET 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाना है। उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (UPPET 2025) का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे, ताकि आगामी ग्रुप C भर्ती परीक्षाओं में आवेदन कर सकें। गौरतलब है कि PET परीक्षा में पास होना आगामी भर्तियों के लिए जरूरी है।
UPSSSC PET Admit Card 2025 Download Link
UPSSSC PET Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी UPPET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु निम्न स्टेप को फॉलो करें-
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद होम स्क्रीन पर “प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 प्रवेश पत्र डाउनलोड” लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 3. अब आपसे रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि पूछा जायेगा इसे सही सही भरें।
स्टेप 4. इसके बाद अपना gender (male/female) चुने।
स्टेप 5. इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
स्टेप 6. अब नीचे Submit बटन पर जाएं आपका एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
नोट : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे स्क्रॉल करके जाएं और प्रिंट पर क्लिक करके इसकी पीडीऍफ़ डाउनलोड कर ले और प्रिंट भी अवश्य करा लें।
| Usefull Link | |
| Admit Card Download | Click Here |
| Join Whatsapp Channel | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Subscribe on YouTube | Click Here |
UPSSSC PET 2025: परीक्षा पैटर्न क्या है?
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जायेंगे। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक क्षमता, भारतीय संविधान, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि विषयों से प्रश्न होंगे।
PET परीक्षा में कितना समय होगा?
UPSSSC PET 2025 में 100 प्रश्न 100 अंक के होंगे। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।
क्या PET परीक्षा में Negative Mark है?
हां, प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET) में नकारात्मक अंक भी है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत करने पर .25 अंक काटे जायेंगे।
PET परीक्षा में सेफ स्कोर कितना है?
PET परीक्षा में सेफ स्कोर कोई नहीं बता सकता हालांकि आप अपना स्कोर 80+ कर सकते है तैयारी करके। ये सबसे सुरक्षित हो सकता है।