Ghazipur Election Result 2022 | गाजीपुर के सभी सीटों पर सपा की जीत

Ghazipur Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गाजीपुर के सभी सीटों पर सपा ने की जीत हासिल की. जानिए कैसे सपा के प्रत्याशी ने बीजेपी के किस प्रत्याशी को कितने वोटों से हराया। अखिलेश यादव ने करहल से जीत हासिल की।

Ghazipur Election Result 2022

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले गाज़ीपुर की सीट पर लगातार हारजीत चल रही थी लेकिन सपा ने एक बार फिर से सभी सीटों पर अपना अधिकार कर लिया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सैदपुर से किसने जीत हासिल की

Ghazipur Election Result 2022 सैदपुर विधानसभा सीट पर अंकित भारती ने बीजेपी के प्रत्याशी सुभाष पासी को हराया। अंकित भारती इससे पहले करंडा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वही सुभाष पासी सपा से दो बार विधायक रह चुके हैं लेकिन इस बार पार्टी बदलने के कारण यहां के लोगों ने नाराजगी दिखाई और अंकित भारती ने सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

जखनियां से किसने जीत हासिल की

Ghazipur Election Result 2022 जखनियां विधानसभा (सुरक्षित) से सुभासपा – सपा गठबंधन से बेदीराम ने भाजपा प्रत्याशी रामराज बनवासी को हराकर जीत हासिल की। बेदी राम मूल रूप से जौनपुर जनपद के केराकत से हैं।

 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

जंगीपुर से किसने जीत हासिल की

Ghazipur Election Result 2022 जंगीपुर सीट पर एक बार फिर से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र यादव ने दूसरी बार जीत हासिल की है। वीरेंद्र यादव इससे पहले वर्ष 2017 में पहली जीत हासिल किये। वीरेंद्र यादव सपा में रहे पूर्व मंत्री कैलाश यादव के बेटे हैं।

गाजीपुर सदर सीट से किसने जीत हासिल की

Ghazipur Election Result 2022 गाजीपुर सदर सीट से जय किशन शाहू ने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बलवंत को करारी हार दी है वही संगीता बलवंत बीजेपी से राज्यमंत्री हैं। पिछले वर्ष संगीता बलवंत लगभग 32 हजार वोटों से जीती थी लेकिन इस बार सपा प्रत्याशी जयकिशन शाहू ने मात दी है।

जमनिया विधानसभा से कौन जीता चुनाव

Ghazipur Election Result 2022 जमनिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को हराकर पिछली हार का बदला भी ले लिया है।

मुहम्मदाबाद से कौन जीता चुनाव

Ghazipur Election Result 2022 मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी व मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहेब अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी अलका राय को भारी मतों से हराया है। सुहेब अंसारी पहली बार विधायकी चुनाव जीते हैं।

जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर ने जीत हासिल की

Ghazipur Election Result 2022 जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर दूसरी बार चुनाव को जीत लिए हैं। ओमप्रकाश राजभर सपा गठबंधन के सबसे अहम सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष हैं। इनका मुकाबला सदा फातिमा से था।