World Water Day 2023: जानिए इस बार विश्व जल दिवस की थीम क्या है

World Water Day 2023 : नमस्कार दोस्तों, आज का लेख विश्व जल दिवस 2023 की थीम पर है। जानिए विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है इस बार की थीम क्या है? दरअसल धरती पर जीवन के लिए जल का क्या महत्व है इस बात से हम सभी भली-भाँति परिचित है। जल धरती पर जीवन का मूलभूत स्रोत है जो एक माध्यम है विभिन क्रियाएँ सम्पन होने की। धरती के दो-तिहाई से अधिक भाग पर जल का विस्तार होने के बावजूद हमे प्रायः दुनिया के विभिन भागो से जल संकट सम्बंधित खबरे देखने को मिलती है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से विश्व जल दिवस 2023 (World Water Day 2023 in Hindi) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है।

 

World Water Day in hindi – विश्व जल दिवस हिंदी में

Vishwa jal diwas theme जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है और यह जीवन के लिए सबसे मूलभूत एवं आवश्यक तत्वों में से एक है। हमारा मानव शरीर का 70 फीसदी से अधिक भाग जल से बना है साथ ही कृषि, खाद्यान, पादपों की वृद्धि, जीव-जन्तुओ एवं प्रतिदिन के दैनिक कार्यो के लिए जल मूलभूत आवश्यकता भी है। जल में पीने योग्य जल की मात्रा बहुत ही कम है वही इसी जल को नलकूपों, कुओं से सिंचाई भी की जाती है।

हमारे पृथ्वी पर 71 फीसदी जल उपलब्ध है फिर भी जल की कमी और जल प्रदूषण, जल संकट, बाढ़ जैसी समस्याओं की चर्चा हर साल समय समय पर होती रहती है। आखिर जल संकट कैसे उत्पन्न हो सकता है? तो बता दें कि औद्योगिक कारकों से जल-प्रदूषण, पानी का व्यर्थ उपयोग एवं जल संरक्षण में जागरूकता की कमी है।

जल के समुचित प्रबंधन एवं संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस (World Water Day) के माध्यम से इस अमूल्य संसाधन को बचाने के लिये जागरूकता का प्रसार किया जाता है जिससे की भविष्य की आवश्यकताओं हेतु जल का समुचित प्रबंध किया जा सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

वर्तमान समय में जल संकट दुनिया के सम्मुख एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है जिसका तात्कालिक आधार पर निस्तारण करना समय की जरूरत है। धरती के सबसे अमूल्य प्राकृतिक संसाधन जल के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस (World Water Day) का आयोजन किया जाता है।

World Water Day कब मनाया जाता है ?

विश्व जल दिवस (Vishwa jal diwas) :  प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व जल दिवस 2023 (World Water Day 2023) का आयोजन मंगलवार, 22 मार्च 2023 को मनाया जायेगा। विश्व जल दिवस के माध्यम से जल संरक्षण के प्रयासों को गति एवं जल के बेहतर प्रबंधन हेतु विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आईये अब जानते है कि विश्व जल दिवस मनाने का इतिहास क्या है.

इसे भी पढ़ें… 2023 के महत्वपूर्ण दिवस

 

विश्व जल दिवस मनाने का इतिहास – History of World Water Day

इतिहास : दरअसल वैश्विक स्तर पर जल दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1992 के पश्चात हुयी। पर्यावरण तथा विकास पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) द्वारा वर्ष 1992 में रियो डि जेनेरियो में वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विश्व जल दिवस मनाने सम्बंधित घोषणा की गयी। इसी घोषणा के मद्देनजर वर्ष 22 मार्च 1993 को प्रथम विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रतिवर्ष 22 मार्च को जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

 

विश्व जल दिवस (World Water Day 2023 Theme)
विश्व जल दिवस (World Water Day 2023 Theme)

 

इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम – World Water Day 23 Theme

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व जल दिवस 2023 (World Water Day 2023) के लिए अक्सेलरेटिंग चेंज (Accelerating Change) थीम रखा गया है। अक्सेलरेटिंग चेंज का अर्थ त्वरित परिवर्तन से है। इसका उद्देश्य इस वर्ष के विश्व जल दिवस की सम्पूर्ण विषयवस्तु पर केंद्रित रूप से चर्चा हो। इस थीम के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक स्तर पर लोगों को बदलाव के लिये प्रेरित किया गया है जिससे की अपने जीवन में जल का समुचित उपयोग एवं संरक्षण प्रदान कर सकते है।

 

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य – World Water Day

विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति नागरिको के मध्य जागरूकता का विकास करना तथा World Water Day के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। और जल के उचित प्रबंधन एवं जल के संवर्धन के बारे में जागरूक किया जा सके। विश्व जल दिवस के माध्यम से सभी लोगो की स्वच्छ जल तक पहुँच, जल के समतापूर्ण वितरण को भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जल प्रदूषण के कारण होने वाली जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु जागरूकता का प्रसार किया जाता है।

 

विश्व जल दिवस का महत्व – Importance of World Water Day

जल हमारी धरती का सबसे अमूल्य प्राकृतिक में से एक स्रोत है जो जीवन के लिए आवश्यक तत्त्व है। प्राचीन ग्रंथो मे वर्णित विभिन श्लोकों में भी और आधुनिक समय में भी “जल है तो कल है”, “जल ही जीवन है”, “हर बूँद कीमती है” जैसे स्लोगन जल के महत्व के बारे में जागरूक करते है। जीवन के लिए जल एक आवश्यक तत्त्व है ऐसे में जल दिवस मानव जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिवस में से एक है जिसके माध्यम से जल संरक्षण एवं सभी को जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन कार्यक्रम निर्धारित किए जाते है।

 

विश्व जल दिवस (World Water Day 2023 (FAQ)

पृथ्वी के कितने फीसदी भाग पर जल पाया जाता है ?

वर्तमान में पृथ्वी के लगभग 71 फीसदी भूभाग पर जल का विस्तार है। हालांकि इसमें अधिकार जल समुद्र में विस्तृत है. यह लवणीय होने के कारण पीने योग्य नहीं है।

 

विश्व जल दिवस (World Water Day) कब मनाया जाता है ?

विश्व जल दिवस (World Water Day) प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।

 

विश्व जल दिवस मनाने का क्या उद्देश्य है ?

विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति नागरिको के मध्य जागरूकता का विकास करना तथा World Water Day के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए तथा जल का समुचित प्रबंधन, जल का समान वितरण एवं सभी नागरिकों की स्वच्छ जल तक पहुँच हेतु कार्यक्रम भी जल दिवस के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल किया गया है।

 

विश्व जल दिवस को पहली बार कब मनाया गया?

विश्व जल दिवस को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित एक कार्यक्रम.पर्यावरण तथा विकास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गयी थी जिसके आधार पर वर्ष 1993 में प्रथम विश्व जल दिवस मनाया गया था।

 

निष्कर्ष :- इस लेख में World Water Day 2023 (विश्व जल दिवस) की थीम अक्सेलरेटिंग चेंज (Accelerating Change) के बारे में जानकारी दी गयी है। उम्मीद है आपको सभी लेख पसंद आते होंगे आपने सुझाव अथवा प्रश्न हमें कमेंट करें आपका उत्तर जल्द आएगा।

मैथिली शरण गुप्त का जीवन परिचय | Maithili Sharan Gupt Biography in Hindi

क्रिप्टो करेंसी में कैसे निवेश करें 2023 | How to Invest in Crypto [Complete Guide]